Bhopal : एएसपी धाकड़ व एएसपी साहू को बनाया लोकायुक्त एसपी

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल रविकांत उपाध्याय/ 

 

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है।  एडिशनल एसपी विदिशा संजय साहू और एडिशनल एसपी क्राइम भोपाल गोपाल धाकड़ की सेवाएं सामान्य प्रशासन को सौंप दी है उन्हें लोकायुक्त एसपी के रूप में पदस्थ किया गया है। जबकि वर्तमान में लोकायुक्त एसपी के रूप में पदस्थ राजेंद्र कुमार वर्मा और शैलेंद्र सिंह चौहान की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस गृह विभाग को सौंप दी हैं।