VRINDAVAN धाम में 30 से श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव

भारत राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से होगा वाचन

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @वृन्दावन धाम उत्तर प्रदेश रमाकांत उपाध्याय/

श्री भागवत चिंतन सेवा मिशन के तत्वावधान में श्रीधाम वृंदावन उत्तर प्रदेश की पावन भूमि पर पितृ पक्ष के अवसर पर पितृ दोष निवारण व पितृ मोक्ष के लिए श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 30 सितंवर से 06 अक्टूबर तक किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पण्डित अभिषेक कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कथा का अमृत सुनने मिलेगा। पूर्वजो के कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत के मूल पाठ भी होगा। यजमान संपर्क कर धर्मलाभ ले सकते हैं।