गायत्री परिवार ने लगाए हजारों पौधे, गमलों में स्वास्थ्य वाटिकाएं

राष्ट्रीय तरुपुत्र रोपण महायज्ञ के तहत सम्पूर्ण देश मे किया आयोजन, हजारों कार्यकर्ताओं ने की भागीदारी

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@शांतिकुंज हरिद्वार रमाकांत उपाध्याय/

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय तरुपुत्र रोपण महायज्ञ का आयोजन किया। जिसके तहत संपूर्ण देशभर में शान्तिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य
में 201 स्वर्ण जयंती वनों की स्थापना की गई।

11000 घरों के गमलों में स्वास्थ्य लघु आरोग्य/शाक वाटिका एवं 15000 घरों में माता भगवती की बाड़ी की स्थापना की गई। इसके अलावा पूर्व में रोपित श्रीराम स्मृति वन-उपवनों में तरु मिलन, पूजन और तरु सिंचन किया गया।


शांतिकुंज में देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या जी ने सपत्नीक विधिवत वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने इस महायज्ञ के विषय मे विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से संचालन किया गया, जिसमें देशभर के हजारों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी कर इस महायज्ञ को सफल बनाया।