mantrashakti banner

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीतसिंह को बनाया उत्तराखंड का राज्यपाल, मौर्या का इस्तीफा मंजूर

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली रविकांत उपाध्याय/

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी ने उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड राज्य के राज्यपाल की कमान सौंप दी है। 

राष्ट्रपति भवन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह फेरबदल किये गए हैं। राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया है। अभी तक पुरोहित पंजाब के राज्यपाल का प्रभार संभाल रहे थे। नागालैंड के राज्यपाल आर एन रवि का तबादला तमिलनाडु किया गया है, जो पुरोहित का स्थान लेंगे। 

असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वह अगली व्यवस्था तक यह जिम्मा संभालेंगे। इन सभी की नियुक्तियां कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होंगी

Some Useful Tools tools