Cunsult App : केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया लॉन्च, मिलेगी सलाह

65 विषयों पर 380 एक्सपर्ट्स से मिलेगी सशुल्क सलाह,

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ नई दिल्ली रविकांत उपाध्याय/

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कन्सल्ट एप्प Cunsult app लॉन्च किया। पूर्व आईएएस राघव चंद्रा द्वारा यह एप्लिकेशन तैयार किया गया है जिसके माध्यम से कृषि, आर्थिक जानकारी, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक विज्ञान, खेल, स्वास्थ्य, साहित्य, बीमा, सेना, सुरक्षा, ऊर्जा, पर्यावरण, भोजन, मानव संसाधन, भारतीय इतिहास, रेलवे सहित 65 विषयों पर बिभिन्न प्रकार की जानकारी मिलेगी। इस ऐप से कुल 380 एक्सपर्ट्स जुड़े हैं, जो आपको विभिन्न विषयों पर पूरी जानकारी मुहैया कराएंगे। एक्सपर्ट्स के अलावा इस APP पर पूर्व आईएएस अधिकारियों की भी मौजूदगी है।

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने बताया कि आने वाले समय में नीति आयोग भी इस ऐप की मदद लेगा। 

 

 

 

इससे जानकारी हासिल करने के लिए मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर सबसे पहले CUNSULT. In टाइप करें और डाउनलोड कर लें। जैसे ही आप ऐप पर जाएंगे आपको अपने मुद्दे के हिसाब से बिभिन्न एक्सपर्ट मिलेंगे। इसके बाद आप उनसे जिस मुद्दे पर बात करना चाहें या जानकारी लेना चाहें उससे सम्बंधित एक्सपर्ट्स से जुड़ सकते हैं। अपनी सुविधा और एक्सपर्ट के प्रोफाइल के आधार पर आपको एक्सपर्ट के चयन की छूट होगी। अगर एक्सपर्ट उस वक्त फ्री होंगे तो तुरंत आपसे बात करेंगे। अगर नहीं हुए तो आपको यह भी बताया जाएगा कि आप किस वक्त उनसे बात कर सकते हैं। यह एप्लिकेशन सशुल्क सलाह प्रदान करेगी। एक्सपर्ट से बात करने पर शुरू के 1 मिनट फ्री होंगे और उसके बाद कुछ चार्ज देना पड़ेगा जो एक्सपर्ट्स के खाते में जाएगा।