Vidisha राष्ट्र सेविका समिति द्वारा “जड़ों से जुड़ें-आसमान में उड़ें’ पर संगोष्ठी सम्पन्न, किया सम्मान

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा में राष्ट्र सेविका समिति, तरुणी आयाम नगर विदिशा के द्वारा ‘जड़ों से जुड़ें, आसमान में उड़ें’ संगोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया‌। इस कार्यक्रम में एवरेस्ट की चोटी व समुद्र की गहराइयों को स्कूबा डाइविंग में छूने का विश्व कीर्तिमान रचनेवाली सुश्री मेघा परमार को सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ॰ मंजू जैन ने नारी शक्ति के उड़ान की बात करते हुए मेघा परमार का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि हम नारी शक्ति हैं और आज हम नित्य नयी ऊँचाइयों को छू रही हैं। अपनी यात्रा पर बात करती हुई मेघा परमार ने कहा कि पढ़ाई एक ऐसा विकल्प है, जो आगे बढ़ने का सबसे अधिक अवसर देता है। जीवन की तकलीफें भी हमें आगे बढ़ने में मदद करती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ॰ मोनिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक विदिशा ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं को जीवन में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता पिंकेश लता ने भारतीय संस्कृति के उस पक्ष को सामने रखा, जिसमें लोपामुद्रा, गार्गी जैसी स्त्रियों ने अपनी विद्वत्ता से पहचान बनाने का काम किया था। अपने माता पिता का सम्मान और लव जिहाद विषय पर जानकारी दी।

राष्ट्र सेविका समिति और महाविद्यालय की ओर से मेघा परमार, डॉ॰ मोनिका शुक्ला और पिंकेश लता रघुवंशी प्रधानाचार्य को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की सभी सेविकाऐं और नगर कार्यवाहिका सुपर्णा राजपूत, डॉ॰ रेखा श्रीवास्तव, डॉ॰ विनिता प्रजापति, डॉ॰ सीमा चक्रवर्ती, डॉ॰ ओजस्विनी जौहरी, डॉ॰ वसुंधरा गवांदे, डॉ॰ रामू विश्वकर्मा, प्रो. सविता सोनी, प्रो. रवि रंजन, श्रीमति सुमन सोनी के साथ महाविद्यालय के स्टाफ़ एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।