mantrashakti banner

Lateri हिन्दू जागरण मंच का जिला अभ्यास बर्ग सम्पन्न

आपसी समता, एकजुटता के साथ भारतीय संस्कृति, सभ्यता व राष्ट्र हित मे कार्य करने के बताए उपाय

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ लटेरी रमाकांत उपाध्याय/ 9893909059 


हिंदू जागरण मंच जिला गंजबासौदा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग लटेरी में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिलेभर की 13 थाना इकाई के हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीतियों, अनुशासन का पालन करने की जानकारी दी गई।

इसके अलावा हिंदुओं, भारतीय संस्कृति व सभ्यता और राष्ट्र हित मे कैसे कार्य किया जाए इस पर प्रकाश डाला गया। वर्तमान के ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। और आपसी एकजुटता रखने की बात कही गई।

जिला अभ्यास बर्ग में प्रमुखरूप से वक्ता प्रांत मंत्री रामसेवक विश्वकर्मा, प्रांत सह वेटी बचाओ प्रमुख श्रीकृष्ण तिवारी, विभाग संयोजक मनोज सोलंकी, विभाग संगठन मंत्री मोहित सेंगर , विभाग सह सयोजक मुकेश राजपूत, जिला अध्यक्ष अमान सिह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया विशवकर्मा जी, जिला विरांगना वाहिनी प्रमुख साध्वी सुगमा हिन्दू बहिन, प्रांत स्वालम्बन प्रमुख दौलत सिह कुशवाह, लटेरी थाना ईकाई अध्यक्ष अंजू महाराज , आनंदपूर थाना ईकाई राजू शर्मा , प्रकाश शर्मां सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Some Useful Tools tools