ब्राह्मण समाज के विकास एवं उत्थान के लिए दिलाई शपथ

नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, अतिथियों का किया सम्मान, राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारी रहे मौजूद

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@इंदौर रमाकांत उपाध्याय{09893909059}  

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह इंदौर स्थित तृप्ति पैलेस होटल में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महेंद्र मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा,प्रदेश अध्यक्ष महिला इकाई श्रीमती सावित्री तिवारी सहित अनेक राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूर्व न्यायाधीश गुलाब शर्मा जी ने प्रमुख महिला इकाई व युवा इकाई के अनेकों पदाधिकारियों को ब्राह्मण समाज के विकास एवं उत्थान के लिए पद की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में स्थानीय लोकप्रिय विधायक संजय शुक्ल, चंद्र मोहन दुबे, पुष्य मित्र भार्गव,  योगेंद्र महंत,  अनूप शुक्ला, ब्रजेश शुक्ला, मनोज मिश्रा, गौतम तिवारी, सतेंद्र शर्मा, वासुदेव त्रिपाठी, श्रीकान्त दुवे विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।

संगठन के युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जे पी मिश्र, संभाग अध्यक्ष विकास मिश्रा, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पीयूष पुरोहित, युवा मोर्चा के संभाग अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सम्पदा मिश्रा, संभाग अध्यक्ष निधि गिरी, महिला मोर्चा इंदौर की जिला अध्यक्ष श्रीमति अनिता चौबे, सम्भाग कार्यकारी अध्यक्ष प्रिया तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। सफल संचालन सुश्री ग्रीष्मा त्रिवेदी ने किया।

इस अवसर पर संगठन द्वारा भावी योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया । कार्यक्रम में अनेक समाजबंधु मौजूद थे।