Ganjbasoda गुरु गोविंद सिंह जी का परिवार धर्म की रक्षा के लिये बलिदान हो गया : लववंशी जी

वलिदानी सप्ताह के तहत आयोजन में रक्तदान कर गुरुओं को दी श्रद्धांजलि

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 9893909059 

गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों सहित उनका पूरा परिवार धर्म की रक्षा के लिये बलिदान हो गया पर धर्म नहीं छोडा़ उन्होंने अपना सर्वश्व न्यौछावर कर दिया हम गुरुओं के बलिदानों के ऋणी हैं। उक्त उद्गार विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित बलिदानी सप्ताह कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कैलाश लववंशी ने कहे। उन्होंने बताया कि गुरु तेगबहादुर जी का 400 वां प्रकाश पर्व चल रहा है धर्म परिवर्तन न करने पर औरंगजेब ने गुरु तेगबहादुर का शीश कलम करवा दिया था वह स्थान आज भी शीशगंज गुरुद्वारा साहिब के नाम से प्रसिद्ध है। हम गुरुओं के बलिदानों से प्रेरणा लें तथा अपने स्वधर्म और संस्कृति की रक्षा के लिये तन-मन-धन से तैयार रहें।

बजरंगदल प्रांत सुरक्षा प्रमुख जस्सी अटवाल ने कहा कि गुरु पुत्रों के बलिदान दिवस को बाल दिवस के रुप में मनाया जाना चाहिये। गुरुद्वारे के ज्ञानी अजय जी ने कहा कि युवाओं को गुरु साहब के साहबजादों से प्रेरणा लेना चाहिये और राष्ट्रहित में काम करना चाहिये।
इसके पश्चात गुरुओं को श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान का कार्यक्रम हुआ जिसमें महिला, पुरुष, युवाओं ने मिलकर 34 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान करने वाले में अदिति अरोरा, मंजू जैन, मनीष चौरसिया, मातृशक्ति जिला संयोजिका स्वदेश छावडा़, मनीष चौरसिया, अंकुर अरोरा, सावन अग्रवाल, विहिप जिला उपाध्यक्ष ज्योति वर्मा, महिमा मलकानी, नीरज तेनगुरिया, अभिलाषा नरवरिया, विशाल वैष्णव, पूर्व नपा उपाध्यक्ष राजेश अरोरा, निखिल मलकानी, प्रदीप खटवानी, जगदीश शर्मा, अर्पित चौरसिया, प्रेम कुशवाह, नवनीत सिंह, अमित अरोरा, उमेश मेहता, शैलेंद्र यादव, गजेंद्र औदीच्य, शनि वाधवानी, अनिकेत जैन, मोनू प्रजापति, विपिन सोनी, कपिल जैन, अजय जैन जनसेवा, अमित अग्रवाल, माधव शर्मा, यशवंत दुवे, रौनक अरोरा, मेघा अरोरा, चेतन खंडेलवार थे।
इस अवसर पर पर प्रांत समरसता प्रमुख सुनील यादव, प्रांत सक्ष गौरक्षा प्रमुख नीलेश अग्रवाल, प्रभारी खंड चिकित्साधिकारी डॉ प्रमोद दीवान, संघ के जिला संघ चालक विनोद भाई शाह, विहिप जिलाध्यक्ष संदीप नेमा, विजय अरोरा, हिंदू जागरण मंच प्रांत मंत्री रामसेवक विश्वकर्मा, श्रीकृष्ण तिवारी, मनीष अरोरा, विजय अरोरा, सुरजीत छावडा़, संदीप अरोरा, प्रवीण अरोरा, मुकेश अरोरा, संजीव अरोरा, किशन सिंह अरोरा, प्रकाश वाधवानी, प्रदीप खटवानी, राजकुमार मलकानी, सुरेंद्र ठाकुर, नितिन सक्सेना आदि उपस्थित थे।


कार्यक्रम का संचालन विहिप जिला मंत्री अभिषेक शर्मा गुरुजी ने किया। यह जानकारी विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सत्यम दुवे बावली द्वारा दी गई।