मध्यप्रदेश में हैं सर्वाधिक गौवंश एवं गौचर भूमि – अखिलेश्वरानंद महाराज

विहिप संचालित गौशाला परिसर में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, गौशाला की सराहना कर सुझाव दिए

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@बासौदा रमाकांत उपाध्याय/

भारत में सर्वाधिक गौवंश एवं गौचर भूमि मध्यप्रदेश में है और यह उन्नत स्वदेशी नस्ल का गौवंश है। हम प्रदेश में गौवंश के रक्षण और संवर्धन हेतु प्रयासरत हैं गौवंश की उपयोगिता समाज में सिद्ध हो यह आवश्यक है।

यह बात मंगलवार को मध्यप्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन आयोग के अध्यक्ष महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद जी महाराज ने रामजानकी खेडा़पति हनुमान मंदिर स्थित विहिप संचालित गौशाला में कार्यकर्ताओं को संवोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर उन्होंने गौशाला में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जीवन के लिए वृक्षों की आवश्यकता पर जोर दिया। एसडीओपी भारतभूषण शर्मा में भी पौधरोपण कर पर्यावरण के लिए अनिवार्य बताया।

गौशाला की सराहना कर दिए सुझाव

मध्यप्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन आयोग के अध्यक्ष महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद जी महाराज ने विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा चलायी जा रही गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अपने सुझाव भी गौ संवर्धन हेतु दिये।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी वृंदावन दास, विहिप प्रांत सह गोरक्षा प्रमुख नीलेश अग्रवाल, विभाग सत्संग प्रमुख सुरेंद्र ठाकुर, जिला मंत्री अभिषेक शर्मा गुरुजी, गौरक्षा प्रमुख नारायण सोनी, संदीप तिवारी, भाजपा नेता संदीप ठाकुर, अन्नू यादव, भजन प्रजापति, दिनेश राठौर, गौरव तिवारी, राजेश झा, जगदीश झा, जुगल पाराशर, टोनी अहिरवार, लालचंद कुशवाह, रामकृष्ण राजपूत आदि उपस्थित थे।