Bhopal गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के लिए जनसंपर्क

पर्यावरण शोधन, सत्प्रवृत्तियों के प्रसार एवं आपदा निवारण हेतु गायत्री परिवार का गृहे गृहे यज्ञ अभियान

धरती के वातावरण के परिष्कार हेतु एवं प्राकृतिक आपदाओं के निवारण हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार का अभियान: गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

मनुष्य के जीवन में शांति एवं खुशहाली लाने, दुष्प्रवृत्तियों के उन्मूलन एवं कोरोना जैसी आपदाओं के निवारण हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार आगामी बुद्ध पूर्णिमा दि 16 मई को पूरे विश्व में एक साथ एक समय घर घर यज्ञ का अभियान चला रहा है। 

गृहे गृहे यज्ञ अभियान भोपाल जिला प्रभारी सुरेश कावड़कर ने बताया कि इस अभियान में इस वर्ष भी हर घर में यह कार्यक्रम करने का संस्था का लक्ष्य है। इसके लिये स्थानीय केंद्र, गायत्री शक्तिपीठ एम पी नगर के द्वारा भोपाल शहर में 14 प्रमुख केंद्र एवं 24 उप केंद्र बनाये गये हैं। इनके माध्यम से कार्यकर्ता घर-घर, हर संस्थान, कार्यालय, धार्मिक स्थल, विद्यालयों, सामाजिक संगठनों, मंडलों आदि में एक एक से संपर्क कर उन्हें इससे संबंधित सामग्री जैसे- पोस्टर, पंपलेट, सरल यज्ञ विधि आदि प्रदान करेंगे।पूर्व से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं का अनुभव है कि इस वर्ष और बडी संख्या में लोग इस अभियान में अपने यहां यज्ञ करेंगे।


गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदानंद अंबेकर द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि इस यज्ञ के साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु हर याजक एक पौधा भी लगायेंगे जो इस यज्ञ का आजीवन साक्षी होगा। जो परिजन इस कार्य से परिचित नहीं हैं उनके लिये रिकाॅर्डेड माध्यम से यज्ञ का विधान संस्था के यूट्यूब चैनल पर डाला हुआ है जिसके माध्यम से वे सुगमता से यज्ञ संपन्न कर सकते हैं। ईस वर्ष इस अभियान में एक विशेष बात जोडी गई है। 

 

स्थानीय शक्तिपीठ युवा प्रकोष्ठ के रमेश नागर ने बताया कि हरिद्वार स्थित गायत्री परिवार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से इसके प्रभावों को जांचने के लिये एक विशेष अनुसंधान किया जा रहा है। इसके लिये आन लाइन प्रश्नावली बनाई गई जिसे यज्ञ के समय और छह माह बार फिर उन्हीें घरों से भरवाया जायेगा जिससे इस यज्ञ के परिणामों को स्पष्ट रूप से आकलित किया जा सके। गायत्री परिवार द्वारा इस अभियान से सभी को जुडने और अधिक से अधिक घरों में यज्ञ करने का निवेदन किया जा रहा है। इसकी अधिक जानकारी हेतु स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ अथवा अपने मोहल्ले के कार्यकर्ता से संपर्क करने की बात कही गई है।


.