Bhopal विश्वशांति व मंगल के लिए हो रहा गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय / 8085883358

 

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के मार्गदर्शन में विश्वशांति व मंगल कामना से गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं। भोपाल शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिजन रमेश जी नागर ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में प्रत्येक परिजन द्वारा 24000 गायत्री मंत्र जाप का अनुष्ठान चल रहा है। यह सामूहिक भी और अपने अपने घरों में भी कर रहे हैं। लगभग 5500 भाई बहन यह अनुष्ठान कर रहे हैं अनुष्ठान का उद्देश्य परिजनों की स्वयं अंतः उर्जा बढ़ाना और विश्व कल्याण की भावना से किया जा रहा है।

साढ़े 12 करोड़ महामंत्र का जाप

इसमें एक परिजन को 24000 गायत्री मंत्र 9 दिन में करने के लिए 27 माला रोजाना करनी पड़ती है परंतु इस बार 8 दिन का ही समय मिल रहा है 9 वे दिन यज्ञ में पूर्णाहुति होगी इसलिए 30 मालाओं का प्रतिदिन जाप चल रहा है। इस प्रकार लगभग 12 करोड़ 50 लाख गायत्री मंत्र जाप होगा। जिससे देश सहित विश्व मे भी वातावरण पर सकारात्मक प्रभाव देखने मिलेगा।

24 कुंडीय यज्ञ में होगी पूर्णाहुति, मनेगा श्रीराम जन्मोत्सव

रमेश नागर जी ने बताया कि इस मंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति 10 अप्रैल को गायत्री शक्तिपीठ भोपाल पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ होगी। इस अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। सभी धर्मप्रेमी बंधुओ व परिजनों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील गायत्री परिवार ने की है।