Bhopal मुख्यमंत्री ने किया “महाकाल के अद्भुत प्रसंग” पुस्तक का विमोचन

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय/9893909059 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय और लेखक आनंद कुमार शर्मा की पुस्तक “महाकाल के अद्भुत प्रसंग” का मंत्रालय में विमोचन किया। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव नगरीय विकास मनीष सिंह, प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेंद्र कुमार सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस पुस्तक के लेखक अन्य संभागों के साथ उज्जैन के संभागायुक्त भी रह चुके हैं।