mantrashakti banner

Ganjbasoda बंदियों के परिजनों को निशुल्क मास्क देकर कर रहे जागरूक

कोरोना महामारी से बचाव में लिए निशुल्क मास्क वितरित कर दे रहे मास्क पहनने के लिए जोर

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रविकांत उपाध्याय/

कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए उपजेल बासौदा का प्रशासन भी सक्रिय देखा जा रहा है। उप जेल अधिकारी आलोक भार्गव बंदियों व उनसे मिलने आने बाले परिजनों को मास्क पहनने व दूरी रखने के लिए जागरूक करने विशेष जागरूकता अभियान चला रहे हैं। समझाइस के साथ ही उन्हें निशुल्क मास्क का वितरित किया जा रहा है।
उपजेल अधिकारी आलोक भार्गव ने बताया कि एक सप्ताह तक निशुल्क मास्क वितरित कर जागरुक किया जा रहा है। बंदियों के परिजन बिना मास्क के आते हैं उनकी व बंदियों की सुरक्षा के लिए उन्हें कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने प्रेरित किया जा रहा है।

“मास्क पहने अभियान”

सब जेल गंजबासौदा में कोरोना महामारी को लेकर एक विशेष जन जागरूकता अभियान”मास्क पहने”चलाया गया। मुलाकात पर आने वाले परिजन जो बिना मास्क के आये उनको मेरी और से निशुल्क मास्क वितरण कराए। यह अभियान एक सप्ताह तक मेरे द्वारा चलाया जाएगा

आलोक कुमार भार्गव

उप जेल अधिकारी गंजबासौदा

Some Useful Tools tools