Vidisha प्रदेश में विदिशा को मिला प्रथम कायाकल्प अवार्ड, कलेक्टर-सीएमएचओ ने दी स्वास्थ्य अमले को बधाई

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय / 8085883358

कायाकल्प मापदंड के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य करने हेतु वर्ष 2021-22 में मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं को कायाकल्प अवार्ड दिए गए हैं इसके साथ ही उन्हें अवार्ड राशि भी दी गई है।प्रदेश स्तरीय जारी सूची में विदिशा जिले को संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम कायाकल्प अवार्ड प्राप्त हुआ है इसके साथ ही विदिशा जिले को अवार्ड राशि के रूप में 50 लाख रुपये की राशि दी गई है।

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने विदिशा जिले को मिली इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई प्रेषित की है और आगे भी स्वास्थ्य गतिविधियों में इसी तरह की व्यवस्थाएं बनाए जाने पर बल दिया है। कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि करीब आठ से 10 महीने से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है। कायाकल्प के लिए किए गए सभी कार्य पैरामीटर के अनुरूप किए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि विदिशा जिले को कायाकल्प मैं प्रथम अवार्ड मिला है। इसके साथ ही कायाकल्प के क्षेत्र में नटेरन और शमशाबाद को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदाय किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।