Vidisha जिले के कुल मतदाताओं की संख्या दस लाख 40 हजार 131

विदिशा जिले की पांचो विधानसभा क्रमशः विदिशा, बासौदा, कुरवाई, शमशाबाद, सिरोंज की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा रमाकांत उपाध्याय/ 9893909059 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने आज निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी करते हुए विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधानसभागवार अंतिम सूची का प्रकाशन कर उन्हें सूची उपलब्ध कराई गई है। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आरती यादव ने बताया कि विदिशा जिले की पांचो विधानसभा क्रमशः विदिशा, बासौदा, कुरवाई, शमशाबाद, सिरोंज की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि चार जनवरी 2022 की स्थिति में उपरोक्त प्रकाशन जारी किया गया है।

विदिशा जिले के कुल मतदाताओं की संख्या दस लाख 40 हजार 131 के लगभग है। फार्म छह अर्थात नवीन मतदाता जो 18 वर्ष से अधिक है कि संख्या 30 हजार 201 है और विभिन्न कारणों से घटाए गए मतदाताओं की संख्या 12 हजार 052 है। मतदाता सूची सभी के लिए उपलब्ध कराई गई है।