VIDISHA में हुई श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @विदिशा रमाकांत उपाध्याय/

राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई विदिशा तथा रायसेन की संयुक्त श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता विदिशा के महाराणा प्रताप कॉलेज में आयोजित की गई।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रणवीर सिंह बीकवत , दीपक तिवारी, अटल तिवारी, नितिन सक्सेना, यशवंत प्रताप सिंह राठौड़, कवि कौशल सक्सेना, दिनेश याग्निक, आशीष दुबे, नीलेश चतुर्वेदी, दीपेंद्र पांडे, नीतेश ब्यास शामिल रहे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष ध्रुव शर्मा बेचैन ने बताया कि श्री रामचंद्र जी से संदर्भित साहित्य को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिताएं संपूर्ण देश में आयोजित की जा रही है।  रायसेन तथा विदिशा की संयुक्त प्रतियोगिता में विदिशा शहर के अनुज भार्गव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा अन्य प्रतिभागी समीक्षा दीक्षित, रोहिणी शर्मा, शिरीष शर्मा, अंकित अहिरवार तथा राष्ट्रीय कवि संगम से सत्येंद्र धाकड़, कवि सुमित सिंह, योगेंद्र सिंह, प्रियम आर्य, दीपेंद्र सिंह , निखिल अहिरवार, अंकित अहिरवार, अनिकेत बाथरी, देव पचोरिया सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं प्रतियोगी उपस्थित रहे।