विदिशा-सागर हाइवे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटने से 16 घायल 4 गंभीर

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रमाकांत उपाध्याय/

विदिशा-सागर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर ग्राम हिरनई के पास बड़ागांव मोड़ पर तेज रफ्तार स्लीपर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे 16 यात्री मामूली घायल हो गए हैं जबकि 4 गंभीर घायल हो गए। इन सभी यात्रियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है जबकि गंभीर घायलों को भोपाल भेजने की तैयारी हो रही है।

कलेक्टर डॉ पंकज जैन व पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक विकास पांडे ने भी मौके पर पहुँच कर घायलों का हालचाल जाना।


जानकारी के अनुसार इंदौर से जबलपुर जा रही स्लीपर यात्री बस रास्ते मे सुधार होने की बजह से लेट हो गई थी जिससे चालक तेजगति से बस चला रहा था रिमझिम बारिश में रोशनी सही नही होने के कारण बड़ागांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। और मामला जांच में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।