बूथ विस्तारक योजना में प्रदेश में दूसरे स्थान पर विदिशा – श्रीमती वानखेड़े

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय/


भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा चलाई जा रही जा रही बूथ विस्तारक योजना की विदिशा जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े जी ने जिले के 23 मंडल अध्यक्षों एवं प्रमुख पदाधिकारियों से ऑनलाइन मीटिंग ली। उन्होंने बताया कि 20 से 30 जनवरी तक चलाई जा रही बूथ विस्तारक योजना मे शुक्रवार तक की रैंकिंग में विदिशा जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है अभी 2 दिन शेष है हम सबको प्रयास कर विदिशा जिले को ऑनलाइन फीडिंग में नंबर एक पर लाना है हमारे समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी सभी विधायक गण निरंतर बूथ पर समयदानी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। अगले 2 दिन हमें और लगन के साथ कार्य करना है। 

शनिवार को जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन ने कुरवाई विधानसभा के ग्राम मेहलुआ, झगर, मणि, धारूखेड़ी बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की तथा बूथ विस्तारक योजना पर विस्तृत चर्चाकी बूथ समिति पन्ना समिति का निर्माण कराया तथा मोबाइल ऐप में फीडिंग कराई।

 

20 से 30 जनवरी तक चलाई जा रही बूथ विस्तारक योजना के लिए प्रतिदिन हमारे माननीय विधायकगण उमाकांत शर्मा, सिरोंज, हरि सप्रे कुरवाई, श्रीमती लीना संजय जैन गंजबासौदा, श्रीमती राजश्री सिंह शमशाबाद क्षेत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश टंडन विदिशा में प्रतिदिन बूथ विस्तारक योजना हेतु समय दानी कार्यकर्ता के रूप में जनसंपर्क कर रहे हैं।


वरिष्ठ नेतागण तोरण सिंह दांगी, राजेश जैन, राम रघुवंशी जी महामंत्री मुकेश तिवारी, अनिल सोनकर, अरविंद श्रीवास्तव, योगेंद्र सोलंकी, चंद्रशेखर दुबे, देवेंद्र रघुवंशी, जितेंद्र बघेल, सभी निरंतर समयदानी कार्यकर्ता के रूप में प्रतिदिन कार्य को संपन्न करने मे जुटे हुए हैं।
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह रघुवंशी देबू द्वारा दी गई।