mantrashakti banner

Vidisha जिले में जमकर हुई बारिश , 29.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज,

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @विदिशा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

               जिले में अब तक 29.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है कि जानकारी देते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 17 जून को जिले में 21.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। ज्ञातव्य हो कि जिले की औसत वर्ष 1075.50 मिमी है।

               तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर 17 जून शुक्रवार को दर्ज वर्षा की जानकारी तदानुसार विदिशा में दो मिमी, बासौदा में 34 मिमी, कुरवाई में 67.4 मिमी, लटेरी में एक मिमी, ग्यारसपुर में 14 मिमी, गुलाबगंज में 65 मिमी तथा पठारी में 34 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। दिन में भी जमकर वारिश हुई है। किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

Some Useful Tools tools