सीएम ने हितग्राहियों के खातो में राशि की जमा

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रमाकांत उपाध्याय/

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज खंडवा जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम स्थल से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) हितग्राहियों के बैंक खातो में सिंगल क्लिक से राशि जमा की और हितग्राहियों से वर्चुअल माध्यम से रू-ब-रू होकर संवाद किया।

                मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले की छह निकायों के 1119 हितग्राहियों के बैंक खातो में भी राशि जमा की है। जिला मुख्यालया पर पुरानी नगरपालिका परिसर  में आयोजित कार्यक्रम को विदिशा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मुकेश टण्डन, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ राकेश जादौन के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया है। 

                प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हितग्राहियों के अलावा जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों तथा एसडीएम गोपाल सिंह वर्मा, अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारी तथा मीडियाबंधुओं द्वारा देखा, सुना गया है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद केके गुप्ता ने तथा आगंतुको के प्रति आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधीर सिंह ने व्यक्त किया है।