शुक्रवार को धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@ विदिशा रमाकांत उपाध्याय/

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 17 सितम्बर को विदिशा जिले के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर वृदांवन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर के माध्यम से परिवहन करते हुए श्री बाढ वाले गणेश  मंदिर ग्राम रंगई में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

                मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रवास अवधि के दौरान किए जाने वाले प्रबंधो के संबंध में अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह के द्वारा विभागो के अधिकारियों को आवष्यक दिशा निर्देष प्रसारित किए गए है।

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अपर कलेक्टर वृदांवन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रवास के व्यवस्थाएं बनाए रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर उल्लेखित स्थलों पर दायित्व सौंपे गए है ताकि कानून एवं शाति व्यवस्था यथावत बनी रहें। सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रभार विदिशा एसडीएम गोपाल सिंह वर्मा को सौंपा गया है।

                अपर कलेक्टर वृदांवन सिंह के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि डिप्टी कलेक्टर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अमृता गर्ग को तथा जिला आबकारी अधिकारी शैलेष जैन उक्त दोनो अधिकारी हेलीपेड स्थल एसएटीआई पर दोपहर एक बजे से तैनात रहेंगे जबकि कार्यक्रम प्रभारी के सहायक हेतु प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ग्यारसपुर सिद्धांत सिंघला, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नियति साहू और खाद्य निरीक्षक श्रीमती एडलिन ई पन्ना दोपहर एक बजे से कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी के साथ संलग्न किए गए है।