Vidisha मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उद्यानिकी फसलों का लिया जायजा, मीडिया कर्मियों से किया संवाद

मानव के लिए जैविक खेती उत्तम – मुख्यमंत्री श्री चौहान

गंजबासौदा सिटी पोर्टल @ विदिशा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक शनिवार की सांय विदिशा प्रवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा के अपने  फार्म हाउस पर पहुंचकर उद्यानिकी फसलों का जायजा ही नहीं लिया बल्कि उद्यानिकी फसल टमाटर के पौधों को करीब से जाकर उनकी गुणवत्ता को परखने के साथ-साथ अन्य फसलों की जानकारी भी प्राप्त की।


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने फार्महाउस में पत्रकारबंधुओं से अनौपचारिक  चर्चा दौरान उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया है।


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश परंपरागत खेती में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि कृषक परंपरागत खेती गेहूं, धान के अलावा अन्य फसलें भी लगाएं ताकि कृषकबंधु खेती में ओर अधिक मुनाफा कमा सकें।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती की तरफ अधिक ध्यान देना आवश्यक है।  केमिकल फर्टिलाइजर  नुकसान पहुंचाते हैं । मानव के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं।  धीरे-धीरे जमीन बंजर होती जाती है। इसलिए आज समय है कि हम प्राकृतिक खेती यानी गोबर की खाद, जीवामृत इत्यादि खाद्य के तौर पर इस्तेमाल करें। इसका फायदा यह होगा कि उत्पादन भी अधिक होगा और रोगों से मुकाबला करने की क्षमता भी होगी।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज आमजन चाहते हैं कि वह रासायनिक खाद से बचे रहें और जैविक खेती से उत्पादित फसलें उन्हें खाने के उपयोग मे मिलें। जैविक खेती की फसलों के रेट भी काफी अच्छे होते हैं।  यह मानव शरीर के लिए उत्तम हैं।


मुख्यमंत्री जी के विदिशा आगमन के दौरान कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका शुक्ला, एसडीएम गोपाल सिंह वर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं मीडियाबंधु मौजूद रहे।