Vidisha पीएम के सम्मान में भाजयुमो ने बनाई मानव श्रृंखला

भारतीय युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेश मीणा ने कहा प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश युवा बर्दास्त नही करेगें

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा रविकांत उपाध्याय/ 

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में साजिशाना खिलवाड किए जाने पर भाजपा द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। इसी के तहत सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेश मीणा के नेतृत्व में “ हमारे प्रधानमंत्री हमारे अभिमान “ कार्यक्रम के तहत विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। नीमताल स्थित गांधी जी की प्रतिमा के सामने मानव श्रृंखला बनी।

मानव श्रृंखला मे शामिल युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेश मीणा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे अभिमान है उनके खिलाफ किसी भी साजिश को देश का युवा बर्दाश्त नही करेगा। श्री मीणा ने कहा कि इस घटना से एक बार फिर कांग्रेस और गांधी परिवार का देशद्रोही चेहरा उजागर हुआ है। श्री मीणा ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार को देश की जनता कभी क्षमा नही करेगी।

मानव श्रृंखला कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता मनोज कटारे, राजेश जैन, छत्रपाल शर्मा, जिले के महामंत्री अनिल सोनकर, बलवीर रघुवंशी जिले के मंत्री विशाल बैतूल, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, नारायण सिंह कुशवाह, युवा मोर्चा के प्रशांत खत्री ,बबलू रघुवंशी, धर्मेंद्र रघुवंशी , प्रदीप रघुवंशी सहित बडी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह रघुवंशी देबू द्वारा दी गई।