mantrashakti banner

Vidisha भाजपा जिलाध्यक्ष ने बनाए मोर्चा, विधानसभा व मंडलों के प्रभारी, किया सम्मान

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय/9893909059

भारतीय जनता पार्टी जिला विदिशा अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन ने भारतीय जनता पार्टी के 5 विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं, इसके अलावा उन्होंने जिले के 23 मंडलों के प्रभारी व विभिन्न मोर्चा के प्रभारियों की नियुक्ति भी की है। शमशाबाद के राजेश धाकड़ को जिला कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है।

गंजबासौदा जिला कार्यालय में स्थानीय कार्यकर्ताओ ने भाजपा पिछड़ा बर्ग मोर्चा व गंजबासौदा ग्रामीण मंडल के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र यादव और गंजबासौदा विधानसभा प्रभारी व नगर मंडल प्रभारी चंद्रशेखर दुवे का सम्मान किया गया।

विदिशा विधानसभा का प्रभारी अनिल सोनकर, गंजबासौदा विधानसभा का प्रभारी चंद्रशेखर दुवे, कुरबाई विधानसभा का प्रभारी मुकेश तिवारी, सिरोंज विधानसभा प्रभारी बलबीर सिंह रघुवंशी व शमशाबाद का प्रभारी श्रवण व्यास को बनाया गया है। मंडलों के प्रभारी व मोर्चा के प्रभारियों के नाम देखने के लिए भाजपा द्वारा जारी लिस्ट देखिए……।

 

 

 

 

Some Useful Tools tools