mantrashakti banner

Vidisha ऑटो रिक्शा की जांच पड़ताल, बसूला जुर्माना

जिला परिवहन अधिकारी ने कहा ऑटो-रिक्शा बिना परमिट के परिवहन ना करें, होगी कार्रवाई

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा रविकांत उपाध्याय/ 

 न्यायालय द्वारा जारी आदेश अनुसार प्रदेश में बिना परमिट एवं नियम विरूद्व चल रहे आटो रिक्शा पर तत्काल वैधानिक नियमानुसार कार्यवाही आवश्यकता पर बल दिया गया हैं। परिवहन आयुक्त द्वारा प्रदेश के सभी जिलो में यात्री आटो रिक्शा की गहन जांच पड़ताल के आदेश दिए गए है।

               जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा ने बताया कि परिवहन आयुक्त द्वारा जारी निर्देशो के अनुपालन में विदिशा जिले में संचालित यात्री आटो रिक्शाओं की सघन जांच पड़ताल की गई। नियम विरूद्व पाए गए आटो  रिक्शाओं पर तत्काल कार्यवाही संपादित की गई हैं। जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा आज विदिशा उदयगिरी रोड तथा विदिशा सांची रोड पर आटो रिक्शा के विरूद्व जांच पड़ताल कार्यवाही की गई है इस दौरान 21 आटो रिक्शा नियम विरूद्व चलते पाए जाने पर उनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्ध कर जप्त कर जिला परिवहन कार्यालय प्रागंण में सुरक्षित रखा गया है। उक्त वाहनो में से चार वाहनो के प्रकरणों के निराकरण से समन शुल्क 28 हजार चार सौ रूपए वसूला गया है।

               जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा ने बताया कि मंगलवार की सायंकाल जिला परिवहन कार्यालय में विदिशा जिले के आटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर नियमानुसार आटो रिक्शा संचालित किए जाने की हिदायत दी गई है।

Some Useful Tools tools