Sironj MLA ने समर्थकों के साथ किया केंद्रीय मंत्री सिंधिया का सम्मान

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ सिरोंज रमाकांत उपाध्याय/ 

मुंगावली से भोपाल जाते समय सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने  लोकप्रिय एवं यशस्वी केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य जी सिंधिया का भव्य स्वागत व सम्मान श्री महामाई द्वार के पास किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे। सिंधिया जी अत्यंत व्यस्त होते हुए भी गाड़ी से उतरे, स्वागत एवं सम्मान स्वीकार किया तथा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि अत्यंत व्यस्तता की स्थिति में भी रुकना एवं समय देना यह माननीय सिंधिया जी की कार्यकर्ताओं, जनता एवं संगठन के प्रति समर्पण एवं सम्मान का अद्वितीय, अद्भुत एवं प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने सिंधिया जी के अपार व्यक्तिगत स्नेह एवं प्रेम के लिये अन्तःस्थल की अनंत गहराइयों के साथ आभार व्यक्त किया।