महिला का मंगलसूत्र छीनने बाले बाइक सवार पकड़ाए

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@लटेरी रविकांत उपाध्याय/

लटेरी पुलिस ने मकसूदनगढ़ रोड से वार्ड एक निवासी महिला का मंगलसूत्र छीनने बाले बाइक सवार चोरों को पकड़ने में सफलता पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार मकसुदनगड़ रोड पर शाम के समय बच्चे को घुमााने गई महिला से अज्ञात व्यक्ति उसका मंगलसूत्र छीनकर ले भाग गए थे। महिला रामबाई शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस में की। 

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी आरबी रावत के निर्देशन में एक टीम गठित की गई जिसमें लटेरी टीआई उमाशंकर मिश्रा, उपनिरिक्षक मनोहर चौहान, जयदीप जाट, विजय नरवरिया, रामु ओझा, नंदकिशोर लोधी और कमलसिंह शामिल थे।

टीम ने जांच पड़ताल करते हुए सुठालिया निवासी नीरज,अजय व गोविंद को गिरफ्तार कर मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया है।