mantrashakti banner

…59 हजार 262 नागरिकों ने टीके लगवाए

191 केन्द्रो पर टीकाकरण कार्य रात तक जारी

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रविकांत उपाध्याय/

कोविड 19 वैक्सीनेशन महाअभियान के द्वितीय चरण तहत आज प्रथम दिन बुधवार को 191 केन्द्रो पर टीकाकरण कार्य विधिवत रूप से शुरू हुआ। विदिशा जिला मुख्यालय के सिटी हास्पिटल टीकाकरण केन्द्र पर आयोजित शुभांरभ कार्यक्रम में विदिशा विधायक  शशांक भार्गव, विदिशा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष  मुकेश टण्डन ने दीप प्रज्जवलित कर टीकाकरण अभियान का शुभांरभ किया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक  शशांक भार्गव ने कहा कि मानव को सुरक्षा का कवच टीकाकरण से संभव है। स्वंय टीका लगवाएं और टीका से वंचितो को टीका लगवाने हेतु प्रेरित करें।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  मुकेश टण्डन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिको को कोरोना से बचाव के लिए जो विशेष अभियान टीकाकरण के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है। निश्चित ही इसका लाभ जिले के नागरिकों को भी मिल रहा है। उन्होंने निर्धारित आयु वर्ग के लोगो से आग्रह किया है कि वे टीका जरूर लगवाएं। स्वंय की सुरक्षा के साथ-साथ परिवार, समाज की सुरक्षा के सहभागी बनें। कार्यक्रम को विदिशा एसडीएम  गोपाल सिंह वर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

 कोविड टीकाकरण महाअभियान के प्रथम दिवस अर्थात बुधवार को जिले में कुल 75 हजार 270 निर्धारित आयु वर्ग के नागरिको का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए कुल 191 टीकाकरण केन्द्रो पर प्रातः आठ बजे से टीकाकरण कार्य शुरू हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सायं पांच बजे तक जिले में 59 हजार 866 नागरिकों का टीकाकरण कार्य किया जा चुका है। अभी भी टीकाकरण कार्य केन्द्रो पर किया जा रहा है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ डीके शर्मा ने बताया कि सायं पांच बजे तक विदिशा विकासखण्ड में 10598, बासौदा में 12423, कुरवाई में 6345, सिरोंज में 7216, लटेरी में 5468, नटेरन में 9980 तथा ग्यारसपुर में 7836 नागरिकों का टीकाकरण कार्य किया जा चुका है।

Some Useful Tools tools