सांसद भार्गव ने विकास कार्यो की समीक्षा कर दी सौगात

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/

विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के सांसद रमाकांत भार्गव ने बुधवार को गंज बासौदा विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा कर विकासकार्यो की समीक्षा की कर सांसद निधि से निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति देकर लाखों रुपये की सौगात दी।

सांसद रमाकांत भार्गव भोपाल से विदिशा होते हुए सर्वप्रथम श्रीजगदीश पुरी मानोरा पहुँचे। यहाँ पूजा अर्चना के बाद जगदीश मानोरा ट्रस्ट द्वारा मांग किए जाने पर निर्माण कार्य के लिए सांसद भार्गव द्वारा 10लाख रुपए की राशि सांसद निधि से स्वीकृत की। सांसद भार्गव का ग्राम मानोरा, बागरोद चौराहा, लगधा, त्योंदा, रसूलपुर, घटेरा एवं गंजबासौदा रेस्ट हाउस में क्षेत्रीय विधायक , भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओ व ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इसके बाद ब्राह्मण समाज गंजबासौदा के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर मांग के बाद सांसद भार्गव ने विधायक के अनुरोध पर ब्राह्मण समाज की धर्मशाला के लिए सांसद निधि से 1000000 रुपए की राशि एवं विधायक निधि से ₹500000 की राशि ब्राह्मण समाज की धर्मशाला के लिए स्वीकृत की।  इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन गंज बासौदा ग्यारसपुर की विधायक श्रीमती लीना संजय जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह रघुवंशी, भारतीय जनता पार्टी के नेतागण कार्यकर्ता सभी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। 

सांसद रमाकांत भार्गव का दौरा नगरपालिका में विकासकार्यो की समीक्षा के लिए मुख्य रूप से आयोजित था। दौरे के दौरान सांसद ने नगरपालिका में आयोजित मिनी स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस दौरान बंद कमरे में चली बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा मिनी स्मार्ट सिटी की निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में सम्पन्न हुई। सांसद ने इस पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की बात की। नगरपालिका सीएमओ निशांत सिंह ठाकुर से जानकारी लेकर अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।