Ganjbasoda विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक सम्पन्न

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय/

रविवार को महावीर धर्मशाला पुराना मेला ग्राउंड में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न हुई। वैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित के साथ हुआ।


बैठक को संबोधित करते हुये विहिप क्षेत्र मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि आगामी वर्ष 2024 में विहिप के 60 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं संगठन इस वर्ष को षष्ठीपूर्ति वर्ष के रुप में आयोजित करने वाला है। इसलिये 2024 तक हमें अपने जिले में सभी समितियां पूरी करना है कार्य विस्तार करना है। जिले में सेवा कार्य बढें संगठन का दृढीकरण हो।


प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख सुनील यादव ने कहा कि आगामी माह में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती का कार्यक्रम सभी 10 प्रखंड केंद्रों तक मनाया जाये। कार्यक्रम का स्वरुप जो भी हो परंतु संत रविदास जी के जीवनवृत्त पर चर्चा अवश्य होनी चाहिये।
विभाग मंत्री मलखान सिंह ठाकुर ने सभी जिला पदाधिकारियों से आयामसः एवं प्रखंड मंत्रियों से कार्यक्रम का वृत्त लिया तथा आगामी कार्यक्रम शौर्य संचलन, राम महोत्सव, हनुमान प्राकट्योत्सव, रविदास जयंती, आंबेडकर जयंती, विहिप, बजरंग दल, मातृ शक्ति-दुर्गावाहिनी के वर्गों की जानकारी दी।


विभाग संयोजक चंद्रभान सिंह ने बजरंगदल के शौर्य संचलन की योजना बनवायी। जिला मंत्री अभिषेक शर्मा गुरुजी ने कहा कि हमारी शोशल मीडिया पर पैनी नजर होना चाहिये शोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक माहौल बनाने में करना चाहिये। बैठक में सभी 10 प्रखंड मंत्रियों को संगठन की बैठकों के लिये राम दरवार का चित्र एवं कार्योजना के लिये पैन डायरी भेंट की।

इस अवसर पर विभाग समरसता प्रमुख राकेश सक्सेना, विभाग सत्संग प्रमुख सुरेंद्र ठाकुर, विभाग, विशेष संपर्क प्रमुख नितिन सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सेन, श्रीमति रंजीता राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष हरिशकंर झा, जिला सह मंत्री द्वय जगदीश शाक्य सिरोंज, डॉ सरित श्रीवास्तव पठारी, जिला सेवा प्रमुख रणधीर रघुवंशी मेहलुआ, जिला गौरक्षा प्रमुख नारायण सौनी, जिला धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख दिलीप देसाई, सह सुरक्षा प्रमुख झगडू पंडित, प्रखंड अध्यक्ष रामकृष्ण राजपूत, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश वाधवानी, प्रखंड मंत्री संजय सिलावट, प्रखंड संयोजक भजन प्रजापति, सुरेंद्र विश्वकर्मा,आकाश यादव,
आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सत्यम दुबे बावली ने दी है।