mantrashakti banner

Ganjbasoda कांग्रेस ने निकाली जन जागरण यात्रा

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रविकांत उपाध्याय/  


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित जन जागरण यात्रा शनिवार को सुवह 10:00 बजे गांधी चौक पर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद निकाली गई। यह यात्रा कांग्रेस जिला कमेटी अध्यक्ष निशंक जैन के नेतृत्व में गांधी चौक से शुरू होकर सिरोंज चौराहा होते हुए ग्राम रजोदा होते हए रजोदा टपरिया पर माँ महामाई खेडापति मंदिर पर माताजी की पूजन करने के बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन कर समापन किया गया। नागरिको के द्वारा जन जागरण यात्रा का जगह जगह पर स्वागत किया गया। 


यात्रा में जिलाध्यक्ष निशंक जैन,  जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बहादुर सिंह दांगी, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विकास शर्मा, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष अदनान भाई, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील बाबू पिंगले, राजेंद्र सिंह सोलंकी, जवाहर रघुवंशी एडवोकेट, विष्णु शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद एडवोकेट मंजू कुशवाह, वरिष्ठ पार्षद जीतेन्द्र वाल्मीकि, पार्षद विजय यादव , पार्षद अंसार मंसूरी, जसवंत रघुवंशी (लल्ला), विजय नरवरिया, सरपंच संतोष अहिरवार, रामबाबू आनंदपुर सहित एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Some Useful Tools tools