Ganjbasoda काँग्रेस ने निकाला दांडी मार्च का प्रतीकात्मक जुलुस

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय / 8085883358

दांडी यात्रा दिवस के अवसर पर शनिवार को ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष निशंक जैन के नेतृत्व में दांडी मार्च का प्रतीकात्मक जुलुस निकाला।

यह जुलूस गाँधी चौक राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नगर के मुख्य मार्गों से होकर नेहरु चौक स्टेशन पर रामधुन गायन कर दांडी मार्च का समापन किया गया।  जिसमें महात्मा गाँधी जी के स्वरूप में दिनेश जैन  शामिल रहे।

दांडी यात्रा में मुख्य रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा म०प्र० कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास शर्मा, सुनील बाबू पिंगले, सत्यप्रकाश सेन , कृष्णमोहन शर्मा , बी.डी.शर्मा, आनंदी कुशवाह ,राजकुमार सेन ,पवन रिछारिया रवि यादव ,अमित मेहता, कोमल सूर्यवंशी, प्रेमपाल सिंह चौहान ,संजू यादव ,अनिल पाठक, सोनू मालवीय, ब्रजेन्द्र राजपूत, विनोद मलैया, मणि अहिरवार, अफजल खान, कुलदीप लोधी , पलाश जैन, विनोद जैन, सोरव दुबे, अंकित मीना शामिल थे।