बासौदा श्रीरामदेव दरवार में मना बाबा का जन्मोत्सव, ध्वजा यात्रा निकली

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@गंजबासौदा रविकांत उपाध्याय/

बर्रीघाट मार्ग स्थित गंजबासौदा श्रीरामदेव दरवार में द्वारिकाधीश के अंश अवतार लोकदेवता श्रीरामदेव जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

श्रीरामदेव मन्दिर संस्थापक रामदेव जी के महान भक्त गुरुदेव पण्डित हरिनारायण पाठक जी के सानिध्य में मनकामेश्वर मन्दिर सावरकर चोक से ध्वजा यात्रा निकाली गई। जो मुख्यमार्ग से होती हुई मंदिर आकर सम्पन्न हुई। जगह जगह सामाजिक संस्थाएं व बाबा के भक्तों द्वारा ध्वजा यात्रा और रथ में विराजित गुरुदेव पाठक जी का स्वागत आरती की गई। विहिप बजरंगदल द्वारा भी यात्रा का सम्मान किया गया। ध्वजा यात्रा के बाद मंदिर में ध्वज लगाए गए। 

पूरी होती हैं मनोकामनाएं
बासौदा दरवार राजस्थान के रामदेवरा के समान ही देशभर में प्रसिद्ध हैं हजारों लोग यहां आकर बाबा के दर्शन कर समस्याओ का समाधान पाते हैं। अधिकांश भक्तों की श्रद्धा व विश्वास से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर समिति से जुड़े बाबा के भक्त पंडित गोविंद नायक ने बताया कि मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं का आना होता है। लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती है। जन्मोत्सव में भी राजस्थान यूपी महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों से भक्त आए और बाबा श्रीरामदेव जी व गुरुदेव से आशीर्वाद ग्रहण किया।

पालना में किये बाबा के दर्शन, समाधि की परिक्रमा

मंदिर में दोपहर में गुरुदेव द्वारा महाआरती की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ की महा पूर्णाहुति हुई। ध्वजा के बाद मंदिर में सजाएं गए पालने में भगवान के अवतारी बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव हुआ। भक्तों ने दर्शन कर पालना झुलाकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया आशीर्वाद लिया। भक्तों को प्रसादी वितरित की गई।