Ganjbasoda मीडिया कंप्यूटर कॉलेज में पौधारोपण कर मनाया हरियाली महोत्सव

मीडिया कंप्यूटर कॉलेज में हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें कॉलेज के नवीन छात्र छात्राओं के द्वारा पौधारोपण कर पोधे की देखरेख की जिम्मेदारी का और अपने जन्मदिवस पर एक पौधा लगाने का भी संकल्प लिया गया।

 

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मीडिया कंप्यूटर कॉलेज के संचालक कमलेश शर्मा ने छात्र जीवन को रोपित पौधे के समान बताया। शिक्षक सुरेन्द्र सचान ने पौधरोपण के महत्व को छात्रों के सामने रखते हुए कहा कि जिस प्रकार पौधा धीरे-धीरे बड़ा होकर दूसरों को छाया और फल फूल प्रदान करता है उसी प्रकार छात्र जीवन भी धीरे-धीरे उन्नति की ओर बढ़ कर देश और समाज के काम आता है।

कार्यक्रम के दौरान मनोहर शर्मा, सौम्या जैन, सोनम सराठे व टीना पंथी शिक्षक शिक्षिकाओ सहित निकिता दांगी ,सलोनी पटेल ,महिमा ,छवि ,राजा रघुवंशी, अक्षय कुर्मी , शिवम अहिरवार, प्रथम महलवार, हर्षवर्धन, सोमेश भार्गव, अथर्व त्रिपाठी , अभिषेक , चंद्रभान, निकिता लोधी , विकास पाल समीर खान, कनिष्का , रितिक कुर्मी, सहित अन्य छात्र छात्राये उपस्थित थे।