उत्कृष्ट कार्य करने बाले होंगे सम्मानित- एसडीओपी

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/

पुलिस थाना परिसर में गुरुवार को रक्षा समिति सिटी व देहात थाना के सक्रिय सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओपी भारत भूषण शर्मा ने कहा कि रक्षा समिति सदस्य सक्रियता से अपराधो की रोकथाम व सूचना के लिए कार्य करें। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बाले सदस्यों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। सिटी थाना प्रभारी सुमि देसाई ने भी सदस्यों का उत्साह बर्धन करते हुए पुलिस की मदद करने की बात कही। जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे। बैठक में उपनिरिक्षक अनुज सिंह भी मौजूद थे।

रक्षा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि निष्क्रिय सदस्यों को हटाकर सक्रिय सदस्य जोड़े जाएंगे। जल्दी ही अच्छे कार्य करने बाले सदस्य सम्मानित किए जाएंगे। प्रतिमाह की 2 और 16 तारीख को बैठक आयोजित की जाएगी।  लंबे समय बाद हुई बैठक में रक्षा समिति सदस्यों में उत्साह देखा गया। उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए।