Ganjbasoda सभी पात्र किशोरों को लगे 16 तक वैक्सीन, एसडीएम ने दिए निर्देश

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रविकांत उपाध्याय/

तहसील सभाकक्ष में वैठक आयोजित कर टीकाकरण अभियान के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। एसडीएम रोशन राय ने सभी विभागों को अनिवार्य रूप से 16 जनवरी तक सभी पात्र किशोरों के वेक्सीन करने में सहयोग देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 से 17 वर्ष के जो पात्र बच्चे जो वैक्सीनेशन से शेष रहे हैं बह चाहे  किसी भी स्कूल में दर्ज हो,शासकीय या अशासकीय हों और चाहे वह किसी भी स्कूल में दर्ज ना हो , शाला त्यागी हों, उन सभी बच्चों को  16 जनवरी तक अनिवार्य रूप से वेक्सीनेशन कराये।

वैठक में सामूहिक रूप से जिम्मेदारिया दी गई और प्लान तैयार किया गया। इस अवसर पर बीएमओ डॉ प्रमोद दीवान, जनपद सीईओ अरविंद शर्मा, सीएमओ निशांत ठाकुर, बीईओ माधवी बिंदुआ, बीआरसी कपिल तिवारी, ब्लॉक प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर कपिल जैन सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। 

मास्क लगाने किया प्रेरित

एसडीएम रोशन राय द्वारा शहर की सड़कों पर लोगो को मास्क लगाने और दूरी रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मास्क नही लगाने पर चलानी कार्रवाई भी करबाई जा रही है।एसडीएम स्वयं भी समय समय पर निगरानी कर रहे है।लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजो को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय हो गया। और लोगों गाइडलाइंस का पालन करने प्रेरित कर रहा है।

शनिवार के टीकाकरण केंद्र