Ganjbasoda नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते से पक्षकार खुश

632 मामलों में हुआ निराकरण, 960 पक्षकार का हुआ समाधान, एक करोड़ 84 लाख से अधिक की हुई प्राप्ति,

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रविकांत उपाध्याय/

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार न्यायालय परिसर गंजबासौदा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। द्वितीय जिला न्यायाधीश व तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमति नीलम मिश्रा, न्यायाधीशगण ,अभिभाषक संघ अध्यक्ष डॉ अखलेश लाहौरी ने लोक अदालत का शुभारंभ किया।

आयोजित लोक अदालत में बैंक प्रिलिटिगेशन के 28 मामले निराकृत हुए जिसमे 19 लाख 76 हजार की समझौता राशि प्राप्त हुई। विद्युत प्रिलिटिगेशन के 114 प्रकरण सुलझे, जिसमे 7 लाख 45 हजार की राशि प्राप्त हुई।

नगरपालिका के 167 मामले निराकृत हुए जिसमें 6 लाख 30 हजार 861 रुपये की राशि प्राप्त हुई। न्यायालय के 737 प्रकरण में से 313 प्रकरण निराकरण किया गया जिसमें एक करोड़ 50 लाख 37 हजार 616 रुपए राशि प्राप्त हुई।

सभी खंडपीठ में कुल 6336 में से 632 मामले निराकृत हुए जिनमे 1 करोड़ 84 लाख 20 हजार रुपये 708 रुपये प्राप्त हुए कुल 960 पक्षकारों को लाभ होने से खुशी देखी गई। 

Some Useful Tools tools