Ganjbasoda राष्ट्र सेवा ही परम धर्म – स्वामी हरिहर दास

सैण्ट एस आर एस पब्लिक हायर सैकण्डरी स्कूल का एनएनएस शिविर का शुभारंभ

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 

प्रत्येक मनुष्य के समक्ष यदि सबसे महत्वपूर्ण जीवन का उद्देश्य रेखांकित किया जाए तो राष्ट्र की सेवा ही है। राष्ट्र सेवा ही सारी सेवाओं में महत्वपूर्ण है। एन एस एस के माध्यम से स्वयं सेवकों में राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र सेवा का भाव जागृत किया जाना श्रेष्ठतम कार्य है। महाभारत में अर्जुन को अपने और निर्दोष माने जाने वाले हजारों लोगों की हत्या का अपराधी माना जा रहा था, लेकिन चूंकि राष्ट्रधर्म का पालन करते हुए हत्या की गई थी, इस कारण उन्हें स्वर्ग का मार्गी माना गया। यह बात श्री वेदांत आश्रम धर्म भूमि पर सैण्ट एसआर एस पब्लिक हायर सैकण्डरी स्कूल द्वारा आयोजित एन एस एस बालक और बालिका ईकाई के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि वेदांत आश्रम के प्रबंधक स्वामी हरि हर दास जी द्वारा स्वयंसेवकों को समझाई।इस मौके पर उन्होंने अनेक दृष्टांतों के माध्यम से धर्म और राष्ट्र प्रेम का महत्व समझाया। 

पंचतत्व संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह दांगी ने प्रकृति और पर्यावरण का मानव के जीवन में महत्व समझाते हुए बताया, कि हमें प्रकृति के पांच तत्वों, जल, वायु, धरती आकाश और अग्नि के संतुलन को बनाने में मदद करना चाहिए। चूंकि पर्यावरण को अशुद्ध करने में मानव की चूक है, इस कारण हमारा दायित्व है, कि हम भी इस के संरक्षण और संवर्धन में सहयोगी बनें।

अधिवक्ता मुकेश रघुवंशी ने अपने छात्र जीवन में एनएसएस स्वयं सेवक एवं विभिन्न कैम्पों पर प्रकाश डालते हुए स्वयं सेवकों को प्रेरित किया। पंचतत्व संस्था के सचिव प्रमोद सिंह राजपूत ने पंचतत्व संस्था द्वारा शहर में पर्यावरण के लिए किए जा रहे कार्यो का उल्लेख करते हुए स्वयंसेवकों से पर्यावरण के लिए काम करने का आह्वान किया।

संस्था के डायरेक्टर के एस यादव ने स्वयं सेवकों एवं अतिथियों को बताया कि पिछले तीन सालों से जीवाजीपुर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों को ध्यान में रखकर एन एस एस शिविर को वेदांत आश्रम में लगाया है, यहां स्वयं सेवक न केवल एनएसएस के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सेवा कार्य सीख रहे हैं, बल्कि इस तपोभूमि में धर्म और अध्यात्म की शिक्षा भी ले रहे हैं। एन एस एस बालक ईकाई प्रभारी के पी चैहान ने आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि शनिवार को एन एस एस बालक एवं बालिका ईकाई का शिविर आरंभ हुआ है, जिसका नेतृत्व राजेश यादव ने किया। वेदांत आश्रम के मैदान पर रोल काल का आयोजन , एनएसएस शिविर हेतु ध्वज स्थापना की गई। रविवार को मैदान परिसर में स्वयं सेवकों ने श्रम दान कर मैदान को साफ किया साथ ही समतलीकरण का कार्य भी किया।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दिनकर कद्रे ने किया। इस मौके पर बालिका ईकाई प्रमुख श्रीमती रत्ना देशपाण्डे, व्याख्याता डॉक्टर कमला चतुर्वेदी,श्रीमती पूनम सक्सैना, शिव सिंह यादव, कुमारी प्रियंका अग्रवाल, विशाल कुशवाह, अनुज गुप्ता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।