कायस्थ महासभा ने कराई पाठशाला दुर्गा झाँकी में रंगोली प्रतियोगिता

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कराई रांगोली प्रतियोगिता, बाटें पुरुष्कार

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सुनीता खरे के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष साधना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शशि यादव जी के आतिथ्य में कायस्थ कार्यकारिणी की बहनों द्वारा पाठशाला दुर्गा उत्सव समिति माता के दरबार में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जजमेंट मिनाली ओसवाल, लायनेस विनीता गोयल, अभिलाषा नरवरिया (मिसेज इंडिया) ,यामिनी अग्रवाल, सेजल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में विशेष भूमिका रुपाली अग्रवाल एवं अमित अग्रवाल की रही।

कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी कन्याओं को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और सुंदर रंगोली के लिए प्रथम, द्वितीय ,तृतीय पुरस्कार प्रदान कर कन्याओं को सम्मानित किया गया। एवं मुख्य अतिथियों जजों का भी सम्मान किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सरिता जैन (भाजपा), ज्योति दुबे, संध्या अग्रवाल एवं कायस्थ महासभा की प्रदेश प्रभारी सीमा श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव अर्चना माथुर, जिला अध्यक्ष दीपा श्रीवास्तव,जिला महासचिव प्रियंका माथुर,आरती श्रीवास्तव,श्रद्धा श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष,सोनिया माथुर वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष निर्मला माथुर,नगर उपाध्यक्ष अनीता माथुर, जिला उपाध्यक्ष सुनीता माथुर, संभाग अध्यक्ष रितु सक्सेना आदि मौजूद थे।