mantrashakti banner

Ganjbasoda देहात थाना परिसर में पुलिस आवास गृह का लोकार्पण

जनप्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारियों ने किया पुलिस आवास गृह का लोकार्पण 

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय / 8085883358

राजेन्द्र नगर स्थित देहात थाना बासौदा परिसर में 24 पुलिस आरक्षक आवास गृह का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

आवास गृहों का निर्माण मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम भोपाल द्वारा लगभग 2.55 करोड़ से किया गया है। जिसका लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक श्रीमति लीना संजय जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सनी भावसार, पुलिस अधीक्षिका विदिशा श्रीमती मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव द्वारा किया गया।

इस मौके पर एसडीओपी मनोज मिश्रा, देहात थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी कुँवर सिंह मुकाती, सुरक्षा समिति प्रांतीय संयोजक दीपक तिवारी, रूपेंद्र शर्मा गुड्डा,  एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक, शहर के गणमान्य नागरिकगण, व्यापारीगण, भाजपा नेतागण व पत्रकारगण मौजूद थे।

Some Useful Tools tools