Ganjbasoda राष्ट्रीय कवि संगम ने की काव्य गोष्ठी, वरिष्ठ कवियों का किया सम्मान

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय / 8085883358

राष्ट्रीय कवि संगम इकाई गंजबासौदा द्वारा युवा काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर के कवि  आशीष दुबे , नीलेश चतुर्वेदी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष आशीष दुबे ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में मध्य भारत प्रांत के उपाध्यक्ष नीलेश चतुर्वेदी, विशेष अतिथि में नगर के साहित्यकार शैलेंद्र सक्सेना समाजसेवी समैया मौजूद थे।

कार्यक्रमका संचालन नगर के युवा कवि शुभम रघुवंशी भोला तथा नगर की कवित्री स्मिता रघुवंशी ने किया। विदिशा से आए योगेंद्र सिंह तथा निखिल अहिरवार ने काव्य पाठ किया। नगर से कवित्री साक्षी साहू, हंसिका बुंदेला ,दीपाली शर्मा , तथा स्मिता रघुवंशी तथा कवियों में नगर के कवि महेंद्र भार्गव, कमलेश बंसल, कमलेश सोनी, मोहित भार्गव, शुभम रघुवंशी भोला ने का पाठ किया।

मध्य भारत प्रांत के उपाध्यक्ष नीलेश चतुर्वेदी ने अपनी हास्य कविताएं से सबको गुदगुदाया तथा अंतिम काव्य पाठ के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशीष दुबे ने अपनी औज कविताओं तथा अपनी राष्ट्रवादी विचारधाराओं से सब को अलंकृत किया। अंत में इस संस्थान के प्रभारी संदीप रघुवंशी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी कवि तथा श्रोता गणों का धन्यवाद किया।