Ganjbasoda गायत्री प्रज्ञापीठ ट्रस्टमंडल, समितियों की बैठक आयोजित

गाँवों व वार्डो में बढ़ाएंगे गायत्री परिवार की गतिविधियां,
सप्तसूत्रीय आंदोलनों को दी जाएगी सक्रियता,
सत्साहित्य के विस्तार व स्वाध्याय को प्रेरित करने पर रहेगा जोर 
कोरोनाकाल में सेवा करने बाले अधिकारियों , पत्रकारों व समाजसेवियों का करेगे सम्मान 

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

बरेठ रोड स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में नवीन ट्रस्ट मंडल, कार्यसमिति व संचालन समितियों की बैठक गायत्री परिवार के उप जिला समन्वयक श्रीराम कटियार की मुख्य उपस्थिति व मुख्य प्रवंध ट्रस्टी एडवोकेट श्याम सुंदर माथुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें गायत्री परिवार की गतिविधियां शहर के वार्ड व गांवों में बढ़ाने और सप्तसूत्रीय आंदोलन सक्रियता से चलाए जाने व सत्साहित्य के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई।

उप जिला समन्वयक श्रीराम कटियार ने मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालकर गायत्री परिवार के कार्यो को किस प्रकार आगे बढ़ाना है इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की। सदस्यों से चर्चा उपरांत आये सुझावों पर अमल करने की बात कही। और सदस्यों की जिज्ञासाओ का समाधान भी किया। 

मुख्य प्रवंध ट्रस्टी श्याम सुदंर माथुर ने मिशन की आगामी कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया और बैठक में चर्चा उपरांत सक्रियता से मिशन कार्य आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि महामारी के दौरान विकट परिस्थितियों में सेवा देने बाले मीडियाकर्मियों, अधिकारियों कर्मचारियों सहित समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा।

गाँवों में का किया चयन, ली जिम्मेदारियां
मिशन की गतिविधियों के लिए प्रारंभिक रूप से गाँव का चयन कर प्रभारी बनाये गए हैं, जिसमें ग्राम लालपठार की जिम्मेदारी ट्रस्टी श्रीमती लक्ष्मी चंद्रशेखर शर्मा, जीवाजीपुर की जिम्मेदारी ट्रस्टी श्रीमति पूनम संदीप तिवारी, ग्राम कुल्हार की जिम्मेदारी देवालय प्रवंधन समिति सदस्य श्रीमति संगीता शर्मा, ग्राम गंज की जिम्मेदारी ट्रस्टी रघुवीर सिंह राय, ग्राम दीघोरा की जिम्मेदारी गोपाल मैना व ग्राम गमाखर की जिम्मेदारी रामेश्वर शर्मा ने ली है। इन्हें प्रभारी बनाया है। सभी मिलजुलकर कार्यक्रम कराएंगे।

वार्डो में भी होंगे यज्ञ व संस्कार, करेगे संपर्क 
मुख्य ट्रस्टी श्यामसुंदर माथुर ने बताया कि अगले चरण में वार्डो में मिशन कार्य के लिए योजना बनाई जाएगी। सभी वार्डो में यज्ञ संस्कार आयोजित किये जायेंगे।
प्रज्ञापीठ पर पुस्तकालय पर विशेष ध्यान देकर सबके लिए सुलभ बनाया जाएगा। मंदिर में सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाने पर भी विचार किया गया।इसके अलावा अंशदान व समयदान, अखंड ज्योति, युग निर्माण योजना, प्रज्ञा अभियान पुस्तिका के सदस्य बनाये जाने, मंदिर के बाहर पानी की व्यवस्था, व्यवस्था संबंधी चार्ज की समीक्षा, पुस्तकालय में शटर लगाने, बाल संस्कार शाला चलाने, कर्मकांड प्रशिक्षण आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में उप प्रवंध ट्रस्टी जयराम अहिरवार, ट्रस्टी महाराज सिंह दांगी, वरिष्ठ परामर्श समिति सदस्य जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, नरसिंह पाल सिंह तोमर, कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व उप मुख्य ट्रस्टी सुरेश सैनी, श्रीमति मधुलता पांडे, श्रीमति अनिता माहेश्वरी, महेंद्र दिवाकर, दिनेश मिश्रा, संचालन समितियों के सदस्यगण श्रीमति सुनीता माथुर, श्रीमति संगम गोयल, राकेश पांडे, मुकेश पांडे, श्रीमति सुनीता दिवाकर, सपना पांडे, एडवोकेट संजीव अरोरा, वेद प्रकाश खरे , परिव्राजक वसंत पांडे व वीना शक्तिपीठ से आये वरिष्ठ परिजन मौजूद थे। 

कार्यसमिति व संचालन समितियां