महाकाली की रात्रि 12 बजे होती है महाआरती

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/

बर्रीघाट स्थित श्रीशनिदेव शक्तिधाम परिसर स्थित महाकाली माता के यहाॅ पर प्रतिदिन रात्रि 12 बजे महाकाली की आरती होती है। नवरात्रि में यहां विशेष आयोजन हो रहे हैं। रात्रि आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया जाता है।

शनिदेव शक्तिधाम के संस्थापक दीपक तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को दशहरा के अवसर पर दोपहर 12 बजे हबन,अभिषेक एवं शमी पूजन कर प्रसाद वितरण किया जायेगा।

Some Useful Tools tools