Ganjbasoda कृषिमंडी में श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय / 8085883358

मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गंजबासौदा द्वारा श्रमिक दिवस पर रुद्राक्ष ह्यूमन वेलफेयर समिति एवं हम्माल मज़दूर यूनियन के सहयोग से श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड शशांक सिंह की अध्यक्षता में रविवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया।

प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड शशांक सिंह ने मज़दूर दिवस पर प्रकाश डालते हुए मंचासीनो द्वारा मानव तस्करी , बाल श्रम ,बंधुआ मजदूरी , श्रमिकों के अधिकार एवं शासन की योजनाओं , विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता , शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जो श्रमिकों के लिए लागू होती हैं से सम्बंधी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय विभाग से राहुल पंथी , स्वास्थ विभाग से निरंजन सिंह , अधिवक्ता जसवंत सिंह दांगी , नरेंद्र रघुवंशी , दिनेश नामदेव, सहायक उपनिरिक्षक मंडी शंभूसिंह रघुवंशी, पुलिस थाना देहात एसआई ब्रह्मसिंह , श्रीदोहरे , पीएलव्ही एवं रुद्राक्ष सोसायटी से देवेंद्र साहू ,अभिषेक पुरोहित ,हम्माल मजदूर यूनियन अध्यक्ष चेतन अहिरवार , जनपद से संजीव कुशवाह ,सहित मंडी के कर्मचारीगण , श्रमिक , हम्मालगण उपस्थित रहे ।