गौ आधारित कृषि से ही गौमाता की रक्षा होगी – विहिप क्षेत्रमंत्री तिवारी

गोपाष्टमी पर विहिप ने कृषकों में बांटा गौअमृत

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 

गौ आधारित कृषि से गौमाता की रक्षा होगी और राष्ट्र भी समृद्ध होगा। यह बात गुरुवार को रामजानकी मंदिर गौधाम आश्रम गौशाला में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रम में विहिप क्षेत्र मंत्री राजेश तिवारी ने कहे उन्होंने कहा कि किसान के खूंटे पर गाय बंधे रहे, बैलों का भी उपयोग हो गौ उत्पाद का निर्माण एवं उपयोग हो विहिप इसके लिये प्रयासरत है।


विहिप प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख नीलेश अग्रवाल ने कहा कि रासायनिक खाद के उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है भूमि कठोर होती जा रही है। इसलिये रासायनिक कृषि का उपयोग छोड़कर जैविक कृषि की ओर लौटना पढे़गा।
जैविक कृषि विशेषज्ञ वालकृष्ण विश्वकर्मा एवं गोविंद दांगी ने फसलों की उर्वता बढा़ने वाले जीवामृत के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि 1 लीटर जीवामृत में 2 किलो गुड़ तथा 2 किलो मठा डालकर 200 लीटर पानी में मिलाकर 7-10 दिन के लिये ढंककर रख देते हैं 10 दिन बाद ऐक्टिव होजाने पर तैयार मिश्रण को 1 ऐकड़ खेत में पानी के साथ बहाकर अथवा छिड़काव करके जैविक खाद के रूप में उपयोग में ला सकते हैं। इसके प्रयोग से खेतों में मित्र जीव बढ़ते हैं जिससे खेत की उर्वरता भी बढ़ती है।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कृषक प्रमुख विजय भावसार, उद्यान विस्तार अधिकारी नटेरन जगदीप सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में कृषकों गौशाला में बने जीवामृत की 1,1 लीटर की वॉटल भी वितरित की गयीं। इसे ऐक्टिव कर कृषक खेती में जैविक खाद के विकल्प के रुप में उपयोग कर सकेंगे।


इस अवसर पर विभाग विशेष संपर्क प्रमुख नितिन सक्सेना, कृषक विपिन देव, हेमंत मिश्रा, जगदीश शर्मा, दिलीप देसाई, जिला गोरक्षा प्रमुख नारायण सोनी, राजेश्वर झा, अन्नू यादव, कृष्णा सक्सेना, अमित अग्रवाल, लालचंद कुशवाह, सत्यम दुवे बावली,रविन्द्र ठाकुर, भजन प्रजापति, नितिन भाटे,राजू मालवीय, रामप्रकाश कुशवाह, देवेंद्र राजपूत, लालताप्रसाद तिवारी, धर्मा कुशवाह,अतुल ठाकुर, हेमंत पंथी थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अभिषेक शर्मा गुरुजी ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सत्यम दुवे बावली ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।