Ganjbasoda रासेयो शिविर के समापन पर बांटे प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार

शासकीय कन्या महाविद्यालय  प्राचार्य  के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली, पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक,  उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 9893909059 

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर समापन सत्र में गोद ग्राम गंज में कोविड 19 नियम का पालन करते हुए शुभद्रा शर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर इंदीवर जैन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरती साहू के नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। परियोजना कार्य के अंतर्गत ग्राम में जाकर पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक किया गया। समापन सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन से किया गया। स्वयंसेविका द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई एवं तिलक लगाकर अतिथियों का सत्कार किया गया।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में बताया कि हम सभी को गांव से जोड़ना चाहिए। उन्होंने इस शिविर को आदर्श शिविर की संज्ञा दी जा सकती है। इस गांव के सर्वांगीण विकास के साथ अपने आसपास के क्षेत्र का भी विकास करने का प्रयास किया है।


समाज सेवी सुनील पिंगले, डॉक्टर एके रोहले ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सफल शिविर पर शुभकामनाएं प्रेषित की। पिंगले ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज सुधार करते हैं। कार्य करने से लोगों में अच्छे विचारधाराओं का देखने को मिलता है।


समापन सत्र में स्वयं सेविकाओं ने अपने सात दिन के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि गांव की महिलाएं किशोरियों एवं बच्चों से उनका सामंजस्य हो गया है एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती साहू प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि 7 दिन में छात्राओं द्वारा रैली, नुक्कड़ नाटक, बाल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, कोविड-19 जागरूकता, बेतवा नदी के आसपास सफाई, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किया। कार्यक्रम में सात दिवस में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेविका विनीता दांगी, रिजवाना खान, अंचल अहिरवार, स्वाति मैना, मोना कुशवाहा, शिवानी शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का आभार कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती द्वारा किया गया। समापन सत्र में डॉ अनामिका प्रजापति, डॉ खुमेश सिंह ठाकुर, डॉ मालवीय, डॉ हेमंत, डॉ प्रीति पटेल, डॉ सूर्यकांत, डॉ राय, कु. अंजली, अनिल अरोरा, काशी व ग्रामवासी मौजूद थे ।