राष्ट्रवाद का भाव जगाने स्कूलों में की भारत माता की आरती

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 

 

विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद का भाव जाग्रत करने हेतु विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंगदल ने मंगलवार को नगर सरस्वती शिशु मंदिर, सम्राट अशोक ऐकेडमी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय में भारत माता की आरती कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें स्कूल व कॉलेज के छात्रों के मध्य भारत माता की आरती की। 

जिलाध्यक्ष संदीप नेमा ने छात्रों को भारत माता के अखंड स्वरुप के बारे में जानकारी दी साथ ही बताया कि भारत का भूभाग भूमि का टुकडा मात्र नहीं है इसे हमने मां मानकर इसकी पूजा की है। इसलिये इसकी मिट्टी से हमारा जन्म का संबंध है हम इसके ऋणी है।
इस अवसर पर कार्यक्रम को विभाग विशेष संपर्क प्रमुख नितिन सक्सेना, विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख वीरेंद्र जैन ने भी संबोधित किया। बजरंगदल नगर संयोजक भजन प्रजापति ने 19 दिसंबर को भोपाल में होने वाले छात्र अधिवेशन की जानकारी दी।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रामकृष्ण राजपूत, नगर मंत्री संजय सिलावट,नगर विद्यार्थी प्रमुख रूपेश अहिरवार, नगर सह विद्यार्थी प्रमुख आकाश यादव, रितिक नामदेव, रविकांत शर्मा, धनराज कुशवाह, सोनू प्रजापति, नीलेश लोधी, नीलेश दांगी,प्रशांत प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।