Bhopal मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिवपुरी, विदिशा और हरदा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने निवास कार्यालय में भेंट की।

इस मौके पर जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य-विकास मंत्री तुलसी सिलावट, किसान-कल्याण तथा कृषि मंत्री  कमल पटेल, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ तथा सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा, पूर्वमंत्री सूर्यप्रकाश मीना, भाजपा विदिशा जिलाध्यक्ष राकेश जादौन, भाजपा नेतागण मुकेश टंडन, श्यामसुंदर शर्मा, तोरणसिंह दांगी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जन-कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। केन्द्र और राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पर्यावरण- संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान के रूप में गतिविधियों का संचालन किया जाए।