mantrashakti banner

सद्भावना की दिलाई शपथ, कलेक्ट्रेट में भी हुआ आयोजन

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रमाकांत उपाध्याय/

राज्य शासन के द्वारा जारी आदेश के परिपालन में विदिशा जिले में  19 अगस्त को सद्भावना दिवस का आयोजन कर सभी को सद्भावना की शपथ दिलाई गई।

नवीन कलेक्ट्रेट के परिसर में डिप्टी कलेक्टर कुमार शानू देवड़िया ने सदभावना शपथ का वाचन किया, जिसे डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा दोहराकर शपथ ली गई।

गौरतलब हो कि बीस अगस्त को सामान्य अवकाश घोषित होने के फलस्वरूप एक दिन पूर्व सद्भावना की शपथ अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा दिलाई गई।

Some Useful Tools tools